Skip to main content

बीमार बच्चे की मौत के बाद हंगामा आरोप: डॉक्टर ने नहीं किया इलाज

कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम दोकड़ा में एक बीमार बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने गांव के अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों और मृत बच्चे के परिजन का आरोप है कि वे बच्चे को गुरुवार की शाम 7 बजे अस्पताल लेकर गए थे, पर वहां डॉक्टर ने बच्चे को देखा ही नहीं। कांसाबेल के अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की शाम को दोकड़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी व डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

आयुष डॉक्टर के पास नहीं होते संसाधन
कांसाबेल बीएमओ डॉ. वाई टोप्पो का कहना है कि परिजन गंभीर रूप से बीमार बच्चे को लेकर जिस डॉक्टर के पास गए थे, वह आयुष विभाग का डॉक्टर है। आयुर्वेद मेें गंभीर स्थिति के मरीजों को जल्दी ठीक कर पाना संभव नहीं, इसलिए आयुष डॉक्टर ने बच्चे को संसाधन वाले अस्पताल कांसाबेल या कुनकुरी ले जाने की सलाह दी,पर परिजन बच्चे को सीधे कांसाबेल या कुनकुरी ना ले जाकर एक आरएम डॉक्टर के पास ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y4DM4V
via

Comments