स्काईवॉक के आधे-अधूरे निर्माण को पूरा कर उपयोग का विकल्प तलाशने बनी हाई पावर कमेटी की बैठक 20 काे हाेगी। इस बैठक में स्काईवॉक को अंतिम फैसला होने के आसार हैं। कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन और 15 अगस्त की वजह से बैठक टाल दी गई थी। गुरुवार काे बैठक हाेनी तय है। उन्हाेंने बताया कि बैठक के समय में कुछ बदलाव संभव है। कमेटी के सभी सदस्याें काे इसकी जानकारी भेज दी गई है। गौरतलब है कि स्काईवॉक को नहीं तोड़ने का फैसला लिया जा चुका है। इसके दूसरे उपयोग को लेकर ही बैठक में चर्चा होनी है। 22 सदस्यीय हाई पावर कमेटी इस बैठक में स्काईवॉक के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय होगें। सभी सुझावों और रिपोर्ट के बाद सरकार ने जनप्रतिनिधियों, अफसरों व विशेषज्ञों को मिलाकर हाई पावर कमेटी का गठन किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aDJS18
via
Comments
Post a Comment