Skip to main content

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण इसलिए काेरोना से निपटेगी केंद्र की विशेष टीम

कौशल स्वणबेर | छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार उच्च स्तरीय टीम भेजने की तैयारी में है। ये टीमें राज्य सरकार के साथ तकनीकी और रणनीतिक सहयोग करेगी। इन टीमों में जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ और महामारी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तरप्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी यह टीमें भेजी जाएंगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावा इन चारों राज्यों में न सिर्फ संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, बल्कि कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। विशेष टीमें इन राज्यों को कोरोना के बढ़ते मामले रोकने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने और इलाज के बेहतर प्रबंधन में सहयोग करेंगी। ये टीमें कोरोना प्रभावित चारों राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा भी करेंगी और स्थिति को काबू में करने की रणनीति भी तैयार करेंगी।
दरअसल उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अचानक कोरोना के मामलों में तेजी आने से चिंतित केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टीमें भेज रही है।
इन राज्यों में इतने संक्रमित
दरअसल इन चारों राज्यों में कोरोना से संक्रमित होने के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। जिनमें उत्तरप्रदेश में 54,666, ओड़िशा में 27,219, छत्तीसगढ़ में 13,520 मामले और झारखंड में 11,577 केस अभी एक्टिव हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 3,423, ओडिशा में 482, झारखंड में 410 और छत्तीसगढ़ में 269 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EV5wlS
via

Comments