छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शनिवार देर रात मामूली विवाद में छोटे भाई ने युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मोहन नगर क्षेत्र के सिकोला बस्ती निवासी बसन यादव शनिवार रात घर में टीवी देख रहा था। इस पर बड़े भाई धनराज यादव (28) ने उसे देर तक टीवी देखने से मना किया और बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बड़ी की बसन ने वहां रखी कुल्हाड़ी से धनराज पर हमला कर दिया।
अस्पताल ले जाते हुए बड़े भाई की मौत
कुल्हाड़ी लगने से धनराज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धनराज को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी बसन को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h1VLjJ
via
Comments
Post a Comment