Skip to main content

भेजी में नक्सली कैंप ध्वस्त, चिंतागुफा से एक नक्सली को पकड़कर जेल भेजा

गोमपाड़ के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने रविवार सुबह नक्सली कैंप ध्वस्त कर मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की। गोमपाड़ के जंगलों में अस्थायी कैंप बनाकर बैठे नक्सली फोर्स की टुकड़ी को अपनी ओर बढ़ता देख मौके से भाग गए। बताया गया कि जवानों ने नक्सलियों का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले।
जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर 2 पिट्‌ठू बैग, 2 नक्सली वर्दी, बैटरी, कपड़े, नक्सली साहित्य समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की। भेजी थाने और कैंप से शनिवार शाम डीआरजी और एसटीएफ जवानों की संयुक्त टुकड़ी सर्चिंग ऑपरेशन के लिए जिनेतोंग और गोमपाड़ की ओर रवाना हुई थी। ऑपरेशन को अंजाम देकर फोर्स वापस भेजी कैंप लौट आई है।

सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने में शामिल था जोगा
इधर चिंतागुफा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के दौरान मिलिशिया सदस्य पोड़ियाम जोगा को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय जोगा मिनपा के पद्दीगुड़ापारा का निवासी है। जोगा पर इसी साल मार्च में मिनपा व कोराजडोंगरी के मध्य पुलिस की सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की नक्सली वारदात में शामिल होने का आरोपी है। जवानों ने जोगा के पास से एसएलआर व थ्री नॉट थ्री राइफल के तीन जिंदा राउंड के अलावा धारदार हथियार बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalite camp demolished in Bheji, capturing a Naxalite from Chintagufa and sent to jail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Ltl9P
via

Comments