Skip to main content

नपा कर्मी का ट्रैक पर मिला शव परिजन ने जताई हत्या की आशंका

शनिवार सुबह मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर कल्याणपुर के पास रेलवे लाइन पर नगर पालिका के एक कर्मचारी का संदिग्ध स्थिति में शव मिला। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस भी प्रारंभिक तौर पर हत्या ही मान रही है।
लिहाजा कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक नपा. के फिल्टर प्लांट में काम करने वाला प्लेसमेंट कर्मचारी 25 वर्षीय हेमंत साहू शुक्रवार शाम रोज की भांति ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था। नगर स्थित पानी टंकी परिसर में गाड़ी खड़ी कर अन्य मित्रों के साथ गोपीपुर के भूलन सिंह के यहां गया था। जहां सभी ने पार्टी मनाई थी। बताया गया है कि इसके बाद हेमंत वहां से पटना जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा था और सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना के बाद शव को पीएम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद होने पर पुलिस मृतक के दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाई है, मगर अब तक किसी तरह का जानकारी नहीं मिली है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। नगर निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/313Mlxu
via

Comments