कोरोनाकाल में कोरोना वारियर्स के द्वारा जिस तरह सामाजिक उत्तरदायित्वों के साथ लोगों की सेवा की गई है वह काबिले-तारीफ है। कोरोना वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों व इसके नियंत्रण तथा रोकथाम के लिए जो कार्य किया है उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह बात सांसद दीपक बैज ने जिला प्रशासन की ओर से वीर सावरकर भवन में आयोजित कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना भी की। समारोह में कोरोना वायरस के बचाव एवं नियंत्रण के कार्य में लगे विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, एस पी दीपक झा सहित अपर कलेक्टर मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j2fG2L
via
Comments
Post a Comment