Skip to main content

कार्यक्रम नहीं होने से इस बार तिरंगा बैज, बैनर की मांग नहीं

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता तथा गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष बड़ी संख्या में राष्ट्र ध्वज, तिरंगा तोरण, तिरंगा बैच, तिरंगा स्टीकर आदि की मांग रहती थी। स्कूलों तथा नरहरदेव मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस आयोजनों में बच्चे बड़ी संख्या में स्टीकर, बैच आदि से सजधज कर पहुंचते थे। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों में कोई आयोजन नहीं हो रहे हैं जबकि मुख्य समारोह सादगी से हो रहा है। यही कारण है कि बाजार में इन सामानों की मांग इस बार नहीं है।
स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पहले से बाजार में माहौल बन जाता था। दुकानें तिरंगा बेच, स्टीकर, झंडी, रबर बेल्ट, टी शर्ट आदि से सज जाती थी। इस बार शासकीय कार्यालय व स्कूलों में सिर्फ ध्वजारोहण होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके चलते बाजार में इनकी मांग नहीं के बराबर है। व्यवसायी अजय मोटवानी, अविनाश हिरदानी, खालिद रिजवी, मो परवेज ने कहा कि इस बार तिरंगा बैच, बैनर, स्टीकर, फ्लैग स्टैंड आदि की बिक्री में 70 प्रतिशत गिरावट आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZCUoi
via

Comments