घर में सीपेज आने व पानी टपकने की शिकायत करने पर कृषि विभाग के सहायक संचालक को कॉलोनी का मेंटनेंस कार्य देखने वाले ने पीट दिया और उसपर रॉड से हमला कर दिया। घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। उसलापुर एमजी ग्रीन कॉलोनी निवासी अनिल कौशिक पिता संतोष कौशिक 36वर्ष कलेक्टोरेट स्थित कृषि विभाग में सहायक संचालक हैं।
उनके मकान में काफी दिनों से सीपेज आ रहा है और नल से पानी भी टपक रहा है। इसके लिए कॉलोनी में मेंटनेंस कार्य देखने वाले विकास अग्रवाल से कई बार शिकायत की पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को आफिस जाते समय भी उन्होंने फिर से उनसे शिकायत की और सुधरवाने का आग्रह किया तो वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर रॉड से हमला कर दिया और मुक्के से पिटाई भी की। इससे कृषि अफसर को चोट आई। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32DFQCq
via
Comments
Post a Comment