क्वारंटाइन सेंटर भेजे जाने से नाराज युवक क्वारेंटाइन से छूटते ही मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। युवक को आसपास वालों की शिकायत पर क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया था, जिससे वह नाराज था। जैसे ही वह क्वारेंटाइन समय पूरा कर छूटा, अगले दिन ही वह अपने आसपास वालों को तलवार लहरा कर धमकाने लगा। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इसके बाद आर्म्स एक्ट में इसे जेल भेज दिया गया।
क्वारेंटाइन सेंटर में भी किया था हंगामा
नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्र. एक निवासी देवाशीष राय 19 जुलाई को बिहार से लौटा था और घर पर ही था, लेकिन आस पास के लोगों ने उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी। प्रशासन को इसकी जानकारी लगते ही युवक के साथ बिहार से आए उसके छोटे भाई व एक अन्य रिश्तेदार को 20 जुलाई को पखांजूर आईटीआई छात्रावास स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया। क्वारेंटाइन के 14 दिन पूरे होने के बाद उसे नहीं छोड़ा गया तो 5 अगस्त को युवक और उसके भाई ने सेंटर में हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे 14 दिन पूरा कर चुके हैं और उन्हें छोड़ा जाए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोरोना रिपोर्ट आए, बिना छोड़ने को तैयार नहीं था। हंगामे से परेशान हो स्वास्थ्य विभाग 6 अगस्त को उनका रैपिड टेस्ट किया, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई और इसके बाद युवक, भाई और एक रिश्तेदार को छोड़ दिया। दूसरे दिन वह मोहल्ले वालों को तलवार लेकर यह पूछते हुए धमकाने लगा कि उसकी शिकायत किसने की। उसने पड़ोसियों के कार के कांच भी फोड़ दिए और मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट भी तोड़ डाली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33HAiJi
via
Comments
Post a Comment