Skip to main content

कोरोना से बचाव के लिए नगर केे सभी वार्डों काे किया गया सैनिटाइज

संक्रमण के मरीजों का बढ़ते आंकड़े को देखते हुए नगर पंचायत पूरे शहर को सैनिटाइज कराने के काम में जुटा है। दरअसल पिछले एक सप्ताह से यहां के अनेक गली मोहल्लों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आएं हैं, जिसके बाद लोगों की सुरक्षा करना प्रशासन का दायित्व बन गया है।
कलेक्टर महादेव कावरे इस दिशा में काफी सतर्कता बरत रहे है। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण की बीमारी को देखते हुए सभी प्रशासनिक विभागों को सतर्क कर रखा है। सी.एम.ओ जयमंगल सिंह परिहार ने शहर के कोरोना संक्रमित इलाकों को सैनिटाइज कराने का काम शुरू किया है। सीएमओ जयमंगल सिंह परिहार ने बताया कि कलेक्टर महादेव कावरे ने संक्रमण के खतरे की अनदेखी ना होने के लिए कडे दिशा निर्देश दिए हैं। उनका कहना था कि लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता की तर्ज पर काम किया जा रहा है। उनका कहना था कि पिछले सप्ताह से निकल रहे कोरोना संक्रमित लोगो के गली मोहल्लों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
साथ ही शहर के मुख्य मार्गों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। उनका कहना था कि इस काम मे नगर पंचायत के कर्मचारियों को जरा भी लापरवाही ना बरतने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने लोगों से इस खतरनाक दौर मे सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना था कि स्वयं के द्वारा बरती गई सावधानी बेहतर उपाय बन सकता है। उन्होने मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने मे चूक ना करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All the wards of the city were sanitized to protect from Corona


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ay9igI
via

Comments