Skip to main content

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दे रहे एंट्री, हर राउंड के बाद सैनिटाइज कर रहे बस

नंदनवन और जंगल सफारी जैसे टूरिस्ट स्पाॅट अब फिर गुलजार हाेने लगे हैं। काेराेना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतते हुए अगस्त महीने में नंदनवन में राेज औसतन 100 और जंगल सफारी में औसतन 84 पर्यटक पहुंच रहे हैं। 15 अगस्त काे इन दाेनाें जगहाें में जबरदस्त भीड़ रही। लाॅकडाउन के बाद पहली बार एक दिन में नंदनवन में 685 और जंगल सफारी में 351 पर्यटक पहुंचे। इन स्पाॅट्स में पर्यटकाें की सुरक्षा के लिए खास सावधानी बरती जा रही है। मास्क पहनना अनिवार्य है। एंट्री गेट पर ही हर पर्यटक का नाम, नंबर नोट कर रहे हैं। जंगल सफारी में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक साेशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मकसद से जगह-जगह तीन फीट की दूरी पर मार्किंग की गई है। हर व्यक्ति काे थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजेशन के बाद एंट्री दी जा रही है। केमिकल से शूज भी सैनिटाइज कर रहे हैं। हर राउंड के बाद बस अंदर और बाहर से सैनिटाइज की जा रही है।

सिटी बसें बंद, ये शुरू होने से और बढ़ेंगे पर्यटक
शासन की गाइडलाइंस के अनुसार 10 साल से कम उम्र के बच्चाें और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गाें काे नंदनवन और जंगल सफारी में एंट्री नहीं दी जा रही। आमताैर पर इन दाेनाें टूरिस्ट प्लेस पर पैरेंट्स बच्चाें काे घुमाने लेकर आते थे। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जब भी इनकी एंट्री से बैन हटेगा, पर्यटकाें की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जंगल सफारी के सहायक संचालक विनोद सिंह ठाकुर ने बताया, पहले नया रायपुर के लिए सिटी बस चलती थी जो पर्यटकों को जंगल सफारी के गेट तक छोड़ती थी। फिलहाल बसें बंद हैं। अभी वही आ रहे हैं, जिनके पास खुद का साधन है। बसें चालू हाेते ही पर्यटकाें की संख्या बढ़ने की संभावना है।

सोशल डिस्टेंस के लिए वेटिंग रूम में एक सीट छाेड़कर बैठ रहे
जंगल सफारी की सैर बस में कराई जाती है। साेशल डिस्टेंसिंग का रूल फाॅलाे करने के मकसद से बस में क्षमता से आधे लाेगाें काे ही बिठाया जा रहा है। मसलन, 24 सीटर बस में 12 पर्यटक ही बिठाए जा रहे हैं। वहीं, वेटिंग रूम में भी कुर्सियां दूर-दूर रखी गई हैं। थ्री सीटर बेंच की बीच की सीट पर बैठना प्रतिबंधित है। पर्यटक एक सीट छोड़कर बैठ रहे हैं।

कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
पर्यटकाें की सुविधा के लिए जंगल सफारी में टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। इसके लिए junglesafari.cg.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
व्हाइट टाइगर को कैमरे में कैद करते पर्यटक ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gysnkg
via

Comments