Skip to main content

सफाई के बाद खुला छोड़ा नाला, अब रास्ता बंद

शहर के बीच से गुजरने वाली नेशनल हाइवे में आमापारा दीवान तालाब मार्ग में नाला सफाई करने प्लेटफॉर्म हटाए गए थे। नाले के ऊपर वापस प्लेटफॉर्म को लगाया नहीं गया। यही नहीं नाले की सफाई तक सही ढंग से नहीं की गई। मलबा अभी भी नाले के किनारे ही पड़ा है। लोगों को उम्मीद थी नाले कि सफाई होने से बाद कुछ राहत मिलेगी लेकिन सफाई के नाम पर जो किया गया उससे वार्ड के लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
आमापारा वार्ड में नेशनल हाइवे पर नाला है जिसकी लगभग एक साल से सफाई ही नहीं हो पाई थी। नाला मलबा तथा गंदगी से अटा पड़ा था। बारिश में पानी निकासी नहीं हो पाता था जिससे नाले का गंदा पानी बहकर आसपास की दुकानों तथा घरों में घुसने लगता था। वार्ड के लोगों ने नगरपालिका, कलेक्टर के अलावा विधायक से भी शिकायत कर नाले की सफाई कराने मांग की थी। लोगों की मांग पर 10 दिन पहले नाला की सफाई कराने नगरपालिका ने पहल की और जेसीबी से नाले के ऊपर बने प्लेटफार्म को तोड़कर हटाया गया।

मलबा उठाकर मार्ग चालू किया जाएगा: सीएमओ
कांकेर नगरपालिका की प्रभारी सीएमओ कल्पना ध्रुव ने कहा नगरपालिका कर्मियों को नाले की सफाई कराने के साथ मलबे को उठाने तथा बंद मार्ग को चालू करने कहा जाएगा। समस्या का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sewage left open after cleaning, now the way closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ah6PqB
via

Comments