Skip to main content

अनलॉक नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन करेंगे व्यापारी

सात अगस्त से अनलॉक नहीं होने पर गांधीनगर, भगवानपुर व्यापारी संघ ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ के अध्यक्ष रविंद्र गुप्त भारती के नेतृत्व में व्यापारियों ने पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर घरों में हमारा व्यापार हमें वापस दो के नारे के साथ विरोध-प्रदर्शन किया था। अब अपनी मांगों को लेकर व्यापारी जेल भरो आंदोलन की तैयारी में हैं। लॉकडाउन से व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे व्यापारियों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। बैंकों का लोन, दुकानाें का किराया, बिजली बिल, दवा और घरों के जरूरतों को पूरी करने में दिक्कत हो रही है। इससे व्यापारियों में निराशा है। व्यापारियों ने सात अगस्त से पहले की तरह दुकानें रात नौ बजे तक खोलने के लिए अनुमति देने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gAmu6P
via

Comments