Skip to main content

तीजहारिनों ने किया पूजन सामग्रियों का विसर्जन, घर आकर व्रत तोड़ा

तीज पर्व पर महिलाओं ने पति के दीर्धायु जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजन किया। दूसरे दिन तालाब, नदी तट में जाकर महिलाओं ने पूजा कर पूजन सामग्री का विसर्जन किया और घर आकर व्रत तोड़ा। 21 अगस्त को महिलाओं ने तीज पर्व पर निर्जला व्रत रखा। इस दिन सुबह, दोपहर तथा रात में पूजन किया। रात में महिलाओं ने कुछ स्थानों पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती व गणेश का सामूहिक पूजन भी किया। महिलाओं ने इस अवसर पर फल फूल के साथ श्रृंगार सामग्री भी चढ़ाई।
प्राय: महिलाओं ने इस अवसर पर रात्रि जागरण भी किया। रात भर घर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। दूसरे दिन 22 अगस्त को सुबह 6 बजे महिलाएं तालाब तथा नदी तट पहुंची रेत से शिवलिंग बना पूजन करते पूजन सामग्री का विसर्जन किया। पूजा के बाद महिलाओं ने घर में जाकर फलाहार कर व्रत तोड़ा। एमजी वार्ड की सोना देवी गुप्ता, कौशिल्या गुप्ता, मुन्नी देवी, नमिता गुप्ता, अंबालिका गुप्ता, रीना गुप्ता, चंदा, कविता, दीपशिखा, ममता गुप्ता ने कहा भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का महत्व है। पति के लिए निर्जला व्रत रखते हैं। आमापारा वार्ड की सविता चौरसिया, बिंदु चौरसिया, सुधा चौरसिया, प्रिया चौरसिया ने कहा तीज पर्व पर उनकी काफी आस्था है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tejharins did immersion of worship materials, broke the fast after coming home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j3nW2r
via

Comments