शहर में भले ही गणेशोत्सव पर सार्वजनिक रूप से गणपति की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है, लेकिन शहर में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गणपति को स्थापित किया है। मिट्टी के गणेश अभियान से जुड़कर बच्चों ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं बनाई हैं। कहीं बच्चों ने खेत की मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा को आकार दिया तो किसी ने आटे से एकदंत की मूर्ति बनाई। बच्चों ने पूरी तरह से ऑर्गेनिक प्रतिमाएं बनाई हैं। इससे न तो जलस्रोतों में किसी भी तरह के प्रदूषण का खतरा है और न ही दूसरी किसी प्रकार की कोई समस्या पर्यावरण को होगी। तस्वीरों में देखें, बच्चों ने गणपति को कैसे मनमोहक स्वरूप दिया है।
जगदलपुर से लगे ग्राम अटपरी सेमरी में स्कूली छात्रा त्रिवेणी कश्यप ने खेत की काली मिट्टी से बनाया गणपति, जिनका विसर्जन गांव में ही तालाब में वे करेंगी।
धरमपुरा की स्कूली छात्रा डॉली पांडे ने आटे से बनाया गणपति, जिन्हें स्थापित कर रोजाना पूजा कर रहीं और दलपत सागर में विसर्जन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YyvS40
via
Comments
Post a Comment