Skip to main content

जिनके साथ हुई मारपीट उनके ही खिलाफ केस दर्ज, परिवार ने एसपी से की शिकायत

7 अगस्त को चारामा तहसील कार्यालय में पेशी में पहुंचे सोनकर परिवार के लोगों के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की थी। मंगलवार को सोनकर परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच शिकायत करते कहा उनके साथ चारामा तहसील में मारपीट की घटना हुई है लेकिन चारामा पुलिस ने उल्टे उनके ही खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दिया है।
7 अगस्त को चारामा तहसील कार्यालय में पेशी के दौरान अमर सिंह सोनकर और उसके परिवार के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की थी। इसकी शिकायत करने परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर भी आए थे। कलेक्टोरेट में भी शिकायत की गई थी।
मंगलवार को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सोनकर परिवार के लोगों ने कहा उनके साथ मारपीट होने तथा शिकायत करने के बावजूद उल्टे उनके ही खिलाफ मारपीट का मामला चारामा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। चारामा पुलिस पर एकतरफा तथा गलत कार्रवाई का आरोप लगाते परिवार के लोगों ने कहा हमारे खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करते जिन्होंने हमारे साथ मारपीट की है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। शिकायत करने सोनकर परिवार के विष्णुराम, सोहन लाल, कमोद, लोकेश, खिलावन आदि पहुंचे थे।

मामले की जांच की जा रही
चारामा थाना प्रभारी डीएस बिहारी ने कहा सोनकर परिवार जो शिकायत कर रहा है वह असत्य है। तहसीलदार ने भी सोनकर परिवार के खिलाफ शिकायत की है। सोनकर परिवार का जो आवेदन मिला है उसकी जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gOEpa3
via

Comments