मालवीय रोड पर नगर निगम के उस भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया, जो डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुराना है और पहली नगरपालिका परिषद का गवाह भी, जो इसी जगह 1867 में शुरू हुई थी। यह इमारत भीड़भरे मालवीय रोड पर है। लॉकडाउन में यहां भीड़ नहीं थी, इसलिए इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया और यह तेज हो गया है।
इस भवन में नगरपालिका परिषद शुरू होने के ठीक सौ साल बाद यानी 26 अगस्त 1967 से रायपुर नगरपालिका का दफ्तर शुरू हुआ। इसके बाद यह नगर निगम दफ्तर में बदला। निगम दफ्तर 2011 तक यहीं रहा। इसके बाद यह व्हाइट हाउस चला गया, पर यहां जोन-4 और जोन-7 दफ्तर चलता रहा। दोनों ही दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मालवीय रोड के इस बेशकीमती परिसर को नगर निगम गार्डन में तब्दील कर रहा है, ताकि प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण और पुरानी इस व्यावसायिक सड़क की सुंदरता बढ़ाई जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAvpE3
via
Comments
Post a Comment