Skip to main content

आरएसएस प्रमुख के टास्क पर रणनीति बनाने बैठेगी प्रांत कार्यकारिणी, चुनाव की तैयारियों पर भी होगी बात

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने राजधानी प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत को जो टास्क दिए हैं, उसकी रणनीति बनाने के लिए इस हफ्ते प्रांत कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें सभी आनुषांगिक संगठनों को उनके कार्यक्रम बताए जाएंगे। अगले महीने सर कार्यवाह भैयाजी जोशी रायपुर आने वाले हैं। इससे पहले चुनाव की तैयारियों पर भी बात की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रतिनिधियों ने आरएसएस प्रमुख भागवत को यहां चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। पिछली बैठक में जो लक्ष्य थे, उसके बारे में भी बताया। छत्तीसगढ़ में शाखाओं की संख्या अब 1400 हो चुकी है। कोरोना की वजह से घरों में शाखाएं लग रही हैं। फिलहाल यह व्यवस्था जारी रहेगी। नई जिम्मेदारियों में प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था, ग्राम विकास व पर्यावरण से जुड़े काम महत्वपूर्ण हैं। प्रांत कार्यकारिणी इसके लिए सभी की जिम्मेदारियां तय करेगी।
इसमें पर्यावरण विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार भी शामिल है। सरसंघ चालक प्रवास के बाद एक हफ्ते में बैठक होनी रहती है। कोरोना को ध्यान में रखते एक-दो दिन में बैठक की रूपरेखा तय की जाएगी। बता दें कि आरएसएस प्रमुख भागवत ने 16 अगस्त को प्रांत टोली की मैराथन बैठक ली थी। इसमें भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई थी। इस बैठक में जो खाका तैयार किया गया है, उसके क्रियान्वयन पर प्रांत कार्यकारिणी कार्यक्रम बनाती है।

प्रचारकों के हो सकते हैं तबादले
इस साल संघ का चुनावी साल है। हालांकि कोरोना की वजह से चुनाव के लिए निर्धारित समय से देर हो रही है। इस प्रक्रिया के लिए ही सर कार्यवाह जोशी आएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के संघ चालक, सह संघ चालक से लेकर प्रांत कार्यवाह, सह कार्यवाह आदि के चुनाव हो सकते हैं। हालांकि इसमें यह भी कहा जा रहा है कि कोराेना के कारण ज्यादातर पदों पर यथास्थिति बनाए रखा जा सकता है। प्रचारकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है। इसमें बीजेपी में काम कर रहे महामंत्रियों को भी बदले जाने के संकेत हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321H8GU
via

Comments