स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अगस्त को 4 पद के लिए संविदा भर्ती प्रारंभ की गई थी, इसमें 2 पद पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गया। इसमें सोशल वर्कर व टेक्निकल असिस्टेंट हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन का एक-एक पद शामिल है। वहीं बुधवार को जूनियर सेक्ट्रीयल असिस्टेंट के तीन पद के लिए 248 आवेदन जमा हुए थे। इन लोगों का रजिस्ट्रेशन का काम दिनभर चलता रहा। वहीं आवेदन की छंटनी बाद मेरिट के आधार पर पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दावा-आपत्ति लिया। शाम 4 बजे के बाद कौशल परीक्षा ली गई। 25 अगस्त को चार अलग-अलग पद के लिए आवेदन लिए गए थे। इसमें प्रोग्रामर एसोसिएट पीएचएम के लिए कुल 17 आवेदन, साइकेट्रिक नर्स एक पद के लिए कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दो पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दो अन्य पद जिसमें सोशल वर्कर कुल 40 आवेदन व टेक्निकल असिस्टेंट हियरिंग एम्पायर्ड चिल्ड्रन के 1 पद के लिए कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए थे। हालाकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण इन दो पद की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
सावधानी भूले...सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं : स्वास्थ विभाग में लगातार दो दिन से भर्ती को लेकर पहुंच रहे आवेदक लाइन में लग कर आवेदन जमा कर रहे। इस दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। नियम ताक पर रखने से संक्रमण की आशंकाा बढ़ जाती है।
आवेदन जमा करने बारिश में बेरोजगारों की लाइन लगी
विभाग द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाने से आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने की होड़ रही। बरसते पानी में आवेदन जमा करने लाइन में लगे रहे। विभाग के कैंपस भीतर निर्धारित समय तक आने वाले आवेदकों के आवेदन की पंजीयन की प्रक्रिया जारी थी। कार्यालय में बीते दो दिन से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शाम 5 बजे के बाद मेरिट सूची जारी की गई। वहीं इस भर्ती को लेकर कलेक्टर ने चयन समिति का गठन किया है। इसमें कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सीईओ, जिला रोजगार अधिकारी व अन्य अफसर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32A0eV4
via
Comments
Post a Comment