जिले मे भैरमगढ़ ब्लॉक के लोगों ने गुरुवार को बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल को भैरमगढ़ ब्लॉक के मंगलनार रेत खदान ठेकेदार राजेश चौहान के खिलाफ शिकायत की। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गलत तरीके से रेत की खुदाई करने और सरकार के तय मूल्य से अधिक कीमत पर रेत बेचने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भैरमगढ़ निवासियों द्वारा रेत ठेकेदार के खिलाफ एसडीएम भैरमगढ़ ए आर राणा को ठेकेदार के मनमानी की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद एसडीएम द्वारा 25 अगस्त को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए एक ट्रेक्टर और उसके ड्राइवर लक्ष्मण को पकड़ा गया। इसके बाद खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर लीलाधर साहू को मामला बनाने के लिए एसडीएम ने कहा। लेकिन कार्रवाई को लेकर जब माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे उससे पहले ही ड्राइवर लक्ष्मण रेत खाली कर और गाड़ी लेकर फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31xkPd4
via
Comments
Post a Comment