Skip to main content

आजादी के पर्व पर जमा नहीं होगी भीड़, कांग्रेस कार्यालय में विधायक करेंगे ध्वजारोहण

कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व वर्षों की भांति इस मर्तबा आजादी का पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कराए जाएंगे।
सादे समारोह के बीच विभागीय कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। हाईस्कूल के मैदान में भी इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली मर्तबा हाईस्कूल के खेल मैदान में सामूहिक कार्यक्रम नहीं कराए जा रहे है। पुरानी बस्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक रामपुकार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह की उपस्थिती में कांग्रेस कार्यालय मे ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा नगर पंचायत, जनपद पंचायत, सिविल हाॅस्पिटल, तहसील कार्यालय, कृषि कार्यालय, बीईओ, बीआरसी के अलावा तमाम शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y0ItN9
via

Comments