कोविड-19 के कारण ओपन स्कूल परीक्षा के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार नहीं हो रही है, बल्कि इसके स्थान पर छात्रों से असाइनमेंट मंगाए जा रहे हैं। दुर्ग जिले में आदर्श कन्या स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। असाइनमेंट लेने और जमा करने के लिए केंद्र में छात्रों को भीड़ उमड़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं था। यह बात अलग है कि छात्र-छात्राएं मास्क लगाए हुए थे।
- 3266 छात्र 12वीं के है, जिन्हें असाइनमेंट दिया गया।
- 2017 छात्रों ने ही 12वीं का असाइनमेंट जमा किया।
- 3130 छात्र 10वीं के हैं, जिन्होंने असाइनमेंट लिया।
- 1934 छात्र 10वीं के हैं जो असाइनमेंट जमा किया।
भीड़ कम करने काउंटर बढ़ाने कहा था...
लॉकडाउन खुलने की वजह से केंद्रों में छात्रों की भीड़ उमड़ गई। इससे बचने के लिए स्कूलों में काउंटर बढ़ाने कहा गया था। ऐसा क्यों नहीं किया जा सका, केंद्र प्रभारी से पूछता हूं।
-बृजेश बाजपेयी, डिप्टी सेक्रेटरी, ओपन स्कूल, छग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PBv5tZ
via
Comments
Post a Comment