पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर अगस्त क्रांति की शुरुआत की। एनएमओपीएस तथा छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी को समर्पित कर अगस्त क्रांति की शुरुआत की गइ। इसमें बस्तर से सरगुजा तक सभी जिलों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज पेंशन बहाली के लिए अगस्त क्रांति की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 17 तक चलेगा। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी, कोरिया, दंतेवाड़ा, कांकेर सहित अन्य जिलों में कर्मचारियों महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष प्रण किया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कर्मचारियों द्वारा निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद किया जा रहा है। कोयलीबेड़ा ब्लॉक में बलविंदर कौर के नेतृत्व में निवास अधिकारी लालमन पटेल सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा अगस्त क्रांति की शुरुआत की। इस मौके पर कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीनिवास अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHX9Xv
via
Comments
Post a Comment