Skip to main content

जंगल में साल व सागौन की अवैध कटाई जारी

वन परिक्षेत्र कुदमुरा के जंगल में साल व सागौन समेत इमारती लकड़ी की ठूंठ मिले हैं। क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के सक्रिय होने का संदेह है। इस रेंज की सीमा रायगढ़ जिले से लगी हुई है। बता दें कि परिक्षेत्र के ग्राम गीतकुंवारी, तौलीपाली, चचिया, बैगामार, तरईमार, राजाडिहाई, कुदमुरा नदी तट के आसपास लगभग 7 हजार हेक्टेयर में घना जंगल है। यहीं पेड़ की ठूंठ मिले हैं। इसके बाद भी अब तक अवैध कटाई करने वालों को पकड़ा नहीं जा सका है। सागौन की लकड़ी काफी महंगी होती है। जिसे कोरबा व रायगढ़ जिले में खपाने का संदेह है। इसके पहले भी क्षेत्र में लकड़ी तस्करी का मामला सामने आ चुका है। प्रभारी रेंजर वीके मरावी का कहना है कि मामले में जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कहां-कहां पेड़ों की कटाई हुई है। विभाग की ओर से क्षेत्र में कई लोगों को अवैध लकड़ी रखने पर पकड़ा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fI8erx
via

Comments