Skip to main content

जोगी छात्र संगठन ने इंजीनियरिंग काॅलेज में घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की

लखनपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक करोड़ से अधिक के घोटाले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी के पदाधिकारियों ने की है।
छात्र संगठन जोगी के सरगुजा जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा ने संत गहिरा गुरु विवि प्रभारी कुलपति संजय कुमार अलंग को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि यहां से एक करोड़ से अधिक राशि का 4 प्राध्यापकों पर घोटाले का आरोप है। तकनीकी गुणवत्ता कार्यक्रम योजना के ऑडिट से इसका पता चला है। इस बड़े घोटाले में उप कुलसचिव सुदीप श्रीवास्तव पर भी आरोप हैं। योजना का वित्तीय नोडल अधिकारी होने के नाते उन पर तमाम खरीद-बिक्री के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं। आरोपी सुदीप श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, डॉ. चंद्रा और तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य साहू के खिलाफ वित्तीय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन में कहा है कि तकनीकी विवि के अधिकारी ने बताया कि सुदीप जो परियोजना का नोडल अधिकारी वित्त थे, 10 लाख की एंट्री कैशबुक में छुपाकर भुगतान कर दिया। ये सभी भुगतान उन दुकानों को किए गए जिन्हें प्राचार्य ने कार्यादेश ही नहीं दिया। छात्रों के शैक्षणिक विकास के पैसे से तीन लाख रुपये तो सिर्फ स्टेशनरी खरीदने में खर्च कर दिए गए। उन्होंने सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 3 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं करने पर छात्र संगठन ने विरोध-प्रदर्शन की बात कही है। ज्ञापन सौंपते समय रणवीर सिंह, हर्ष गुप्ता, साजिद अली, अमन सिंह, गुरप्रीत सिंह, तनवीर आलम, अतुल गुप्ता, रोहित जैन, राजेश पाठक आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jogi student organization demanded arrest of accused of scam in Engineering College


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DLRdjn
via

Comments