क्षेत्र में अनवरत हो रही बारिश से ग्राम पंचायत जगतपुर स्थित जलाशय में सीपेज होने से ग्रामीण चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्हें जलाशय के फूटने का भय सता रहा है। हालांकि विभाग ने जलाशय के सुरक्षित हाेने की बात कही है।
बता दें कि बैकुंठपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत जगतपुर में दो दशक पहले बना जलाशय अच्छी बारिश की वजह से भर चुका है।जिसमें बीते एक सप्ताह से कई जगहों से पानी सीपेज होने लगा है। हालांकि विभाग को खबर मिलने के बाद सीपेज वाली जगह पर गिट्टी व रेत भर सीपेज रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी पानी के सीपेज लगातार होने से ग्रामीणाें में भय का माहौल है। ग्रामीण शुख्खू और गंगा राम के साथ ही दया का आरोप है कि विभाग ने जलाशय निर्माण के दौरान ही जिस जगह से पानी सीपेज हो रहा है उस जगह पर नाला था जिसे विभाग ने मात्र मिट्टी डालकर भर दिया था। उसे पक्का नही करने से वहां पर दलदल की स्थिति थी, यही वजह है कि दो दशक पहले बने जलाशय से सीपेज हो रहा है।
वहीं गेट को खोलने के दौरान लाक टूटने की भी ग्रामीणों ने जानकारी दी। ग्रामीण विजय साहू ने कहा कि हम गेट खोलने के लिए जब जलाशय का देखरेख कर रहे सन्त कुमार से बोले तो विभाग के कहने पर खोलने गया तो उसका लॉक ही टूट गया। जिस बात को संत कुमार ने भी स्वीकारा ऐसे में यदि पानी नहीं छोड़ा गया तो लबालब जलाशय व सीपेज से ग्रामीणों में भय का माहौल है।जबकि विभाग बेस्ट वियर को खुलने व गेट खुला होने की बात कह रहा है। ग्रामीण विष्णु समेत अन्य लाेगाें ने रिपेयरिंग की मांग की है। वही जन संसाधन विभाग के इंजीनियर अरुण निराला का कहना है कि चूहों और सांप की वजह से ऐसी स्थिति बनी है, हम उसे एक फीट गिट्टी, एक फीट रेंट व बोल्डर लगा कर सीपेज को रोक रहे हैं। साथ ही बेस्ट वियर भी हम खोल दिए हैं। जल संसाधन विभाग के एसडीओ मोहन लाल सोनी ने कहा कि अभी जलाशय फटने की स्थिति नहीं है। हम उसे सही करने में लगे हैं, जो पानी गिट्टी भरने के बाद सीपेज कर रहा है वहां से सिर्फ पानी निकल रहा है, मिट्टी नहीं निकल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEqYZl
via
Comments
Post a Comment