Skip to main content

शोरी का पुतला दहन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विश्व आदिवासी दिवस के दिन नरहरपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने गोंडवाना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी का पुतला दहन 9 अगस्त को किया गया था। गोंडवाना समाज समन्वय समिति विकासखंड नरहरपुर के पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने कहा कि कार्रवाई नहीं की गई तो समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर संभाग के ब्लॉक नरहरपुर द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में उल्लेखित है कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन कुछ असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शोरी का गोंड समाज के सतरंगी ध्वज को लहराते अशोभनीय नारे लगाते पुतला दहन किया। समाज इस कृत्य की निंदा करता है। शिशुपाल शोरी प्रगतिशील एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा कर रहे हैं। समाज के नरहरपुर विकासखंड पदाधिकारी छबेसिंह नेताम, रोहिदास शोरी, सुकलाल शोरी, शंकर शोरी, महेश वट्टी, सदेसिंह नेताम आदि ने कहा कि संपूर्ण गोंड़ समाज नरहरपुर की इस घटना से आहत है।

इस्तीफा अस्वीकार होने से शोरी ही हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
विधायक निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से शिशुपाल शोरी ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। शोरी ने बताया कि उनके द्वारा इस्तीफा देने के बाद समाज के राष्ट्रीय महासचिव का पत्र आया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार करने का निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में ही लिया जाएगा। इसलिए जब तक आगामी निर्णय नहीं होता मुझे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभाने कहा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for action on those who burnt Shore's effigy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iq1sZ6
via

Comments