Skip to main content

सोशल डिस्टेंसिंग में बैठेंगे अतिथि, भीड़ नहीं जुटेगी

इस वर्ष कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में से कई कार्यक्रमों को हटा दिया गया है। मुख्य समारोह के कार्यक्रम स्थल पर भी भीड़ नहीं जुटेगी। सिर्फ वे ही लोग कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर सकते हैं, जिनके नाम का पास प्रशासन द्वारा जारी किया गया है।
मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में होगा। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मंच पर अतिथियों की कुर्सी के बीच दूरी रखी गई है। ताकि मंच पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके अलावा मंच के नीचे भी इस वर्ष गिनती की कुर्सियां रखी गई हैं। जो भी लोग पहुंचेंगे उन्हें एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठना होगा। कार्यक्रम स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं, इसपर भी निगरानी रखी जाएगी। इस वर्ष अधिकांश कार्यक्रमों को हटा दिया गया है। मुख्य समारोह में सिर्फ ध्वजारोहण, परेड, सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश वाचन को शामिल किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृतक दलों के कार्यक्रम, परेड में बैंड पार्टी, व्यायाम प्रदर्शन आदि नहीं होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PUyuEI
via

Comments