Skip to main content

महिला से लड़ने मना किया तो साले ने कर दी जीजा की पिटाई, मामला दर्ज

ग्राम कनेरी में महिला से लड़ने मना किया तो साले ने जीजा की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सारागांव निलजा निवासी गोपाल सिंह मंडावी ने बताया कि 2 साल से अपने ससुराल ग्राम कनेरी मनेरी पारा में अपने परिवार सहित रहता हूं। गुरुवार शाम करीब 4 बजे मेरा साला भोलाराम उइके और भाभी मीनाक्षी मंडावी दोनों आपस में लड़ रहे थे।

मैंने समझाकर मामला शांत करवाने प्रयास किया तो भोला राम मुझे गाली देने लगा। मना किया तो जान से मार डालूंगा कहते हुए मंदिर में रखे लोहे के औजार से मारपीट की। इससे मेरे सिर के पीछे चोंट लगी है। गुरुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294, 323, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DxuuXR
via

Comments