Skip to main content

साेए पति पर केराेसीन डाल लगाई आग, महिला फरार

नगरी के जंगलपारा में एक महिला ने पति को जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग से 50 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल व्यक्ति का बयान लेने के बाद महिला पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) का केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला ने प्रेमी के लिए पति को रास्ते से हटाने के लिए यह वारदात की है।
पुलिस के अनुसार जंगलपारा वार्ड 5 निवासी गौतम कश्यप (45) का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। शनिवार शाम करीब 7 बजे गौतम कमरे में सोया था। तभी उसकी पत्नी किचन में रखे केराेसीन काे लेकर अाई। पति पर उड़ेलकर आग लगा दी। भभगती आग के बीच वह घर से बाहर निकला और इधर-उधर भागने लगा। गौतम को आग से घिरे देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। इस बीच उसकी पत्नी ने एक बॉल्टी पानी पति पर डाला और फरार हो गई। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में नगरी अस्पताल में भर्ती किया। उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के मुताबिक गौतम आग से 50 प्रतिशत झुलस गया है।
मोबाइल पर दिनभर बात करने पर होता था विवाद
जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी सीएल साहू और नगरी थाने के जांच अधिकारी एआर सिदार ने घायल गौतम कश्यप का बयान लिया। अफसरों ने बताया कि गौतम पेशे से मजदूरी करता है। उसे मिर्गी बीमारी है। अपनी पत्नी को दिनभर मोबाइल में बात देखते देखकर दोनों के बीच विवाद होता था। बयान में गौतम ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। घायल गौतम के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ldXQMb
via

Comments