रैन बसेरा ओल्ड चौक के पास 3-4 अगस्त की रात हुई हरि नेपाली की हत्या का खुलासा हो गया। फुटपाथ पर सोने को लेकर यह हत्या हुई। सेक्टर-17 थाने की पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका एक साथी फरार है। पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव के अनुसार आरोपी विनोद पलवल और लक्ष्मीनारायण छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि उस रात विनोद और लक्ष्मीनारायण अपने एक अन्य साथी संजय उर्फ टोटा के साथ रैन बसेरा ओल्ड चौक के पास फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे हरि नेपाली आया और विनोद से कहने लगा कि खड़ा हो जा। यहां मैं सोऊंगा। विनोद के नहीं उठने पर हरि उसे गाली देने लगा। इससे विनोद, लक्ष्मीनारायण और संजय उर्फ टोटा तीनों ने मिलकर हरि के ऊपर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में हरि को तीनों आरोपी ऑटो में ले गए और ओल्ड मेट्रो स्टेशन के आगे फेंक दिया था। वहां से गुजर रहे सनी नामक व्यक्ति ने देखा कि एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा है। उसने अपनी साथी इंदर के साथ जाकर देखा तो वह हरि नेपाली था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31W3IRs
via
Comments
Post a Comment