Skip to main content

शनिवार, रविवार को आगामी आदेश तक दुकानें रहेंगी बंद

कलेक्टर महादेव कावरे ने अपने कक्ष में व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को संचालन करना होगा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए शनिवार 8 अगस्त और रविवार 9 अगस्त को दुकानें पूरी तरह से बंद करने का सलाह व्यापारियों ने दिया तो कलेक्टर ने आगामी आदेश तक जशपुर शहर में शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए है।

कलेक्टर ने कहा है कि लोगों की सुविधा के लिए गैस दुकान, पेट्रोल पंप, मेडिकल, दुध विक्रेता, सब्जी विक्रेता दुकानें संचालित कर सकेंगे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की जरूरी समान लेने की दिक्कत न होने पाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का प्राथमिकता से कोरोना जांच कराएं।

चेक प्वाइंट पर अन्य राज्य व जिले से आने वाले लोगों का नाम पता, मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए है ताकि लोगों की जानकारी प्रशासन को मिल सके। एसपी बालाजी राव ने कहा कि सड़कों पर तीन सवारी न चलाएं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fB3Zht
via

Comments