क्षेत्र के युवाओं ने ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की। इसमें शिक्षित बेरोजगार ने हिस्सा लिया। बैठक में रावघाट परियोजना को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही अंतागढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी पहुंचने की खुशी के साथ युवाओं ने चिंता जाहिर कि सैकड़ों किसानों की कई एकड़ जमीन चली गई।
सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि रेल तो अंतागढ़ पहुंच गई, लेकिन शिक्षित बेरोजगारों युवाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। रेलवे स्टेशन में अति शीघ्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति में सबसे पहले स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। स्टेशन में गोंडी़ भाषा में जानकारी दी जाए। इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, बेरोजगार, महिला सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था, पेयजल, वनों की संरक्षण, खेल, सांस्कृतिक धरोहर बचाने जमीन स्तर पर लड़ाई के लिए युवा अधिकार मंच का गठन किया गया।
बैठक में सर्व सहमति से संरक्षक विश्राम सिंह गावडे, संयोजक अनिल चंदेल, अध्यक्ष बृज लाल उइके, उपाध्यक्ष प्रमिला कोर्राम, केशनी पटेल,सुरेश मंडावी, संजय कुलदीप, सचिव भुनेश्वर कुलदीप, सह सचिव विनोद, सलाहकार सदस्य प्रकाश जैन, अजय दीपक समाज, प्रवक्ता बृज लाल, अनिता उइके, आमाबेडा प्रभारी सहदेव गोटा, कोयलीबेडा़ प्रभारी मुकेश उइके, सदस्य सत्तो दुग्गा, ममता यादव, राजेश्वरी दुग्गा, लिलेंर्दी जेहादी, संगीता उइके, योगेश पटेल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QBZqcy
via
Comments
Post a Comment