Skip to main content

पेट्रोलिंग वैन की बोनट पर बोतल रखकर शराब पी रहे थे पुलिसकर्मी, एसएसपी अजय यादव ने किया निलंबित

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में तैनात पुलिसकर्मी शराब पी रहे थे। जवान ड्यूटी पर थे डायल-112 की गाड़ी में इन्हें गश्त के लिए भेजा गया था। दोनों सिपाही वर्दी में थे और गाड़ी के बोनट पर शराब की बोतल रखकर पार्टी की रहे थे। इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो एसएसपी अजय यादव के पास भी पहुंचा।


एसएसपी ने तत्काल दोनों सिपाहियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया । दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिए गए हैं। बुधवार से इस मामले की जांच शुरू हो जाएगी। वीडियो में दिख रहे जवान सुनील चंदेल और हरिशचंद्र नायक हैं। इनके साथ गाड़ी का ड्राइवर भी मजे लूटते दिख रहा है। एक अन्य मामले में भी एसएसपी ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। अभनपुर में महिला की हत्या के मामले में टीआई और एसआई को नोटिस दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर की है। तेलीबांधा इलाके के आउटर में जाकर पुलिसकर्मी ड्यूटी में रहते हुए शराब पी रहे थे। सड़क से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FhRTxj
via

Comments