Skip to main content

कोरोना की जांच मंत्रालय में तीन से, इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित करने देंगे धरना

नवा रायपुर में तीन सितंबर से कोरोना जांच की जाएगी। सेकेंड फ्लोर पर बने अस्पताल में हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। यहां करीब डेढ़ हजार कर्मचारियों में से डेढ़ दर्जन संक्रमित मिल चुके हैं। सीएम सचिवालय सहित 16 अधिकारी - कर्मचारी अब तक मंत्रालय में पॉजिटिव निकल चुके हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की एसओ, एनआईसी के डायरेक्टर सहित 9 कर्मचारी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर और वैज्ञानिक भी शामिल हैं। श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा व फोर्थ क्लास कर्मचारी भी पॉजिटिव निकले हैं। यूनियन लीडर कीर्तिवर्धन उपाध्याय, देवलाल भारती आदि ने हेल्थ कैंप लगाने व गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। मंत्रालय में वन थर्ड अटेंडेंस का आदेश है। 90 फीसदी अधिकारी वर्क टू होम फाइलों का मूवमेंट कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार सभी विभागों में स्टाफ की ड्यूटी का रोटेशन तय कर दिया गया है। जीएडी ने सभी विभागों से इसकी जानकारी तो मांगी लेकिन ड्यूटी चार्ट को वापस नहीं भेजा है।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
इंद्रावती भवन में दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस.भारतीदासन को पत्र सौंपकर इंद्रावती भवन को तत्काल कंटेनमेंट जोन घोषित करने को कहा है। संयोजक कमल वर्मा तथा प्रांतीय प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इंद्रावती भवन में बढ़ते कोरोना संक्रमण से अधिकारी कर्मचारी भयभीत है। उनका कहना है कि कोरोना के मामले में जिला प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रहा है।

डाक संग्रहण अब एसबीआई एटीएम के पास
महानदी भवन के कक्ष क्रमांक-ए-बी-02, प्रवेश द्वार क्रमांक-एफ, स्टेट बैंक के एटीएम के पास बनाए गए डाक कार्यालय में समस्त प्रकार के पत्र डाक जमा किए जाएंगे। मोबाइल नंबर 8109440839 व 9755766766 पर जानकारी ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EA6mok
via

Comments