Skip to main content

दो माले का होगा रायपुर जिला कांग्रेस भवन पुराना स्वरूप बना रहेगा, दो करोड़ होंगे खर्च

राजधानी रायपुर का जिला कांग्रेस भवन जल्द ही नये स्वरुप में नजर आएगा। दो मंजिला बनाए जाने वाले इस भवन का पुराना स्वरुप यथावत रहेगा और इसके निर्माण में लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपए खर्च होंगे।
बुधवार 20 अगस्त को रायपुर समेत प्रदेश के 22 जिला कांग्रेस भवन का शिलान्यास सोनिया और राहुल गांधी की वर्चुअल मौजूदगी में होगा। इसकी तैयारियों के लिए सोमवार को वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू ने बैठक ली। इस दौरान गिरीश देवांगन ने नए भवन का ड्राइंग डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया है कि जिला कांग्रेस के पुराने ऐतिहासिक स्वरुप को यथावत रखा जाएगा।
इसके साथ ही दो माले का भवन तैयार किया जाएगा। इसमें पांच कमरे होंगे जिसमें शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी बैठेंगे। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर पर ही तीन सौ लोगों की कैपेसिटी वाला एक हाल बनाया जाएगा। प्रथम तल पर दो कांफ्रेंस हाल बनाए जाएंगे। बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सभी ब्लाक अध्यक्ष भी मौजूद थे।

दो-दो सौ रुपए का कूपन
जिला कांग्रेस भवन का निर्माण चंदे की राशि से तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दो-दो सौ रुपए का कूपन तैयार किया गया है। इस पर खर्च होने वाली लगभग पूरी राशि की व्यवस्था कार्यकर्ताओं की जेब से करने की प्लानिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EbPm74
via

Comments