मंत्रालय के दो प्रमुख विभागों शिक्षा-जीएडी में कोरोना पॉजीटिव मिलने से शासन चिंता में है। लॉकडाउन न बढ़ने को देखते हुए मंत्रालय में काम काज के तरीकों को लेकर नई व्यवस्था की घोषणा हो सकती है।
ये दोनों ऐसे विभाग हैं जहां से ज्यादातर जगह फाइलें मूव होती हैं। आईएएस सेक्शन से तो सीएम व सीएस तक फाइलें जाती हैं। मंत्रालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो सूचियां जारी की गई हैं। इन कर्मचारियों को टेस्ट करवाने की हिदायत दी गई है। अब जबकि सात तारीख से लॉक डाउन खुलने की संभावना है तो शासन इस बात से शंका है कि कितने कर्मचारी ड्यूटी पर आएंगे। इस वजह से हर विभाग से आधे-आधे कर्मचारियों को काम पर बुलाने पर विचार चल रहा है। हो सकता है कि वन - थर्ड कर्मचारियों को बुलाया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की शिकायतें दूर करने मुख्य द्वार के अलावा अन्य स्थानों पर सैनिटाइज मशीनें लगाई जा सकती हैं। जैसे एडमिनिस्ट्रेशन ब्लाक के तीनों फ्लोर पर सैनिटाइज करने वाली मशीनें लगाई जा सकती हैं। जिन कर्मचारियों को टेस्ट करवाने के आदेश दिए गए थे उनकी रिपोर्ट पर भी मंत्रालय प्रबंधन की नजर है।
लाकडाउन के बाद से कर्मचारी मंत्रालय में कोरोना के संक्रमण से निपटने उचित इंतजाम न होने को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि बसों को भी सैनिटाइज नहीं किया। अब भी बसों में पहले की तरह भरकर कर्मचारियों का लाया ले जाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gyjuYG
via
Comments
Post a Comment