लगातार बारिश से मलगेर नाला ऊफान पर है। सोमवार को मलगेर नाले के पास एटापाल की अनीता मंडावी को प्रसव पीड़ा होने लगी। गांव तक पहुंचने साधन नहीं होता देखकर महिला परिजन के साथ 5 किमी पैदल तामियापारा पहुंची। उसके बाद परिजन अॉटो में बिठाकर मलगेर नाले तक ले गए लेकिन नाला ऊफान पर होने से पार नहीं कर पाए। उन्होंने इसकी जानकारी भास्कर संवाददाता रिंकू भदौरिया को दी। भदौरिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. पांडे को बताया। पांडे ने गादीरास टीआई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सीआरपीएफ कमाडेंट व अन्य जवान नाव के साथ पहुंचे। महिला को तुरंत नाव में बिठाकर नाले पार किया। फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/319Ww53
via
Comments
Post a Comment