सुकमा जिले के ग्राम एर्राबोर में नक्सलियों ने सोमवार की रात करीब 9 व 10 बजे के बीच जिओ टॉवर के मशीनों में आग लगा दी। जिससे क्षेत्र में जिओ की सेवाएं बंद हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आग लगाने के लिए नक्सलियों ने ताड़ के पत्ते और डीजल का उपयोग किया। मशीनों में आग लगने की वजह से टावर पूरी तरह से बंद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में टावर में नक्सलियों द्वारा किए गए इस आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक नक्सली वहां से भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम, जांच शुरू
थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुची और पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि एर्राबोर वही इलाका है जहां सलवा जुडूम के बाद गांवों को छोड़ सैकड़ों ग्रामीण जब एर्राबोर में बेस कैंपों में रहते थे। तब नक्सलियों द्वारा आक्रोश दिखाकर पूरे बेस कैंप में आग लगाकर नरसंहार कर इतिहास रच डाला था। जानकारी अनुसार क्षेत्र में जनता के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण सेवा प्रदान कर रही जिओ सेवा को इस तरह से विघ्न पहुंचाना कहीं न कहीं नक्सलियों की विकास विरोधी सोच को दर्शाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31sMFr3
via
Comments
Post a Comment