Skip to main content

स्वच्छताग्राही एवं ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित

2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छताग्राही एवं ग्राम पंचायतें सम्मानित होंगी। पंचायतों से 15 श्रेणियों में आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 23 अगस्त तय की गई है। 15 श्रेणियों में ग्राम पंचायतों में विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला से पुरस्कार दिए जाएंगे। यह पुरस्कार उत्कृष्ट स्वच्छताग्रही उत्कृष्ट निबंध लेखन, उत्कृष्ट दीवार लेखन, उत्कृष्ट सैरीगेशन शेड, उत्कृष्ट बायोगैस प्लांट, उत्कृष्ट व्यक्तिगत शौचालय, उत्कृष्ट सामुदायिक शौचालय, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत, उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय स्थायित्व ग्राम पंचायत ओडीएफ स्थायित्व जनपद इस तरह विभिन्न श्रेणियों में आवेदन लिए जा रहे हैं।
आवेदनों को समिति के माध्यम से भौतिक सत्यापन एवं वस्तु स्थिति को देखकर पुरस्कृत किया जाएगा। अब तक स्वच्छता पुरस्कार के लिए 312 आवेदन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और व्यक्तिगत रूप से मिले चुके हैं। आवेदन के लिए रविवार तक समय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hmoTCB
via

Comments