Skip to main content

रात में देर से लौटने पर विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या

रामचन्द्रपुर ब्लाॅक के अंतर्गत ग्राम बाहरचुरा में एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रितेश सिंह 24 पिता इंद्र प्रसाद निवासी ग्राम बाहरचुरा ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था। शाम को काम के बाद घर वापस आया तो पत्नी ने रोज देर से आने का विरोध किया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद रात 9 बजे रितेश सिंह ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई अनुज सिंह ने थाने में दी। थाना प्रभारी एनके पैकरा ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए रामानुजगंज भेजा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30UJSGP
via

Comments