ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत राज्य के तीन जिलों बिलासपुर, कवर्धा और कोंडागांव में इको- एथनिक रिसार्ट बनकर तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को बिलासपुर के कुरदर हिल इको रिसार्ट, कवर्धा के सरोधा दादर बैगा एथनिक रिसार्ट और कोंडागांव जिले में बने धनकुल एथनिक रिसार्ट का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर एक बजे अपने निवास कार्यालय से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
बता दें कि ये टूरिस्ट रिसार्ट ट्राइबल टूरिज्म सर्किट स्वदेश दर्शन योजना के तहत बनाए गए हैं। इस अवसर पर टूरिज्म बोर्ड की तरफ से प्रदेश के विभिन्न रिसोर्ट पर केंद्रित प्रमोशनल वीडियो फिल्म भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में पर्यटन सचिव अन्बलगन पी. और छग टूरिज्म बोर्ड की एमडी इफ्फत आरा भी उपस्थित रहेंगी।
96 करोड़ में 13 स्थानों पर बनेंगे रिसार्ट
स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे ट्राईबल टूरिज्म के तहत पर्यटन स्थलों में बुनियादी ढ़ांचा विकसित किया जा रहा है। ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के अंतर्गत कुल 13 स्थानों पर 96 करोड़ की लागत से ईको एथनिक टूरिस्ट रिसार्ट बनाए जा रहे हैं। इसमें जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, कमलेश्वरपुर, महेशपुर, कुरदर, सरोधा दादर, गंगरेल, नथियानवागांव, कोंडागांव, जगदलपुर, चित्रकोट एवं तीरथगढ़ शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E0ZD5Y
via
Comments
Post a Comment