नक्सलियों के दंडकारण्य जोनल कमेटी के सेक्रेटरी पद पर 9 महीनों बाद भी नई नियुक्ति नहीं हो पाई है। यह पद तत्कालीन सेक्रेटरी रमन्ना की मौत के बाद से खाली पड़ा हुआ है। अभी बस्तर में नक्सल गतिविधियों को जारी रखने के लिए सीसी मेंबर कड़टम सुदर्शन उर्फ एलियास को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।
कड़टम नक्सलियों के बड़े लीडरों में से एक है और बताया जा रहा है कि पूरे भारत में अक्सर उसे इसी तरह किसी न किसी स्थान का प्रभारी बनाया जाता है। कड़टम को प्रभारी सचिव बनाने की पुष्टी बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने भी की है उन्होंनं अपने एक बयान में कहा है कि अभी दंडकारण्य जोनल सेक्रेटरी के पद पर ट्रायबल और नान ट्रायबल को जिम्मेदारी दिये जाने को लेकर नक्सलियों के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में नौ महीनों से नक्सली इस पद पर िकसी को नहीं बिठा पा रहा है। इधर बस्तर में अभी ऐसा कोई नक्सली लीडर नहीं है जिसे इस तरह की जिम्मेदारी दी जा सके। अभी बस्तर में हिड़मा नक्सलियों का एक बड़ा नाम है लेकिन हिड़मा मिलिट्री कंपनी चलाने का एक्सपर्ट है उसे संगठन चलाने का विशेष अनुभव नहीं है। इसी तरह ओड़िशा छत्तीसगढ़ बार्डर पर सक्रिय रामकृष्ण को भी इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा है लेकिन उसकी पकड़ भी पूरे बस्तर में नहीं है।
वीडियो जारी जिसमें नाचते गाते दिख रहे हैं नक्सली
इधर नक्सलियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुआ है। वीडियो में नक्सलियों के चेतना नाट्य मंडली के सदस्य फूलों सा चेहरा तेरा गाने की धुन बजा रहे हैं और इस पर कई लोग झूम रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 17 से 19 जून के बीच का है और यह कलागजग कार्यक्रम का है जो टीसीओसी अभियान के समापन पर होता था। दावा है कि इस कार्यक्रम में 21 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। अभी यह पुष्टी नहीं है कि यह वीडियो किस इलाके में बनाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह सुकमा के किसी गांव में आयोजित किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33SnEat
via
Comments
Post a Comment