छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी चल रही आर्थिक गतिविधियों के कारण बेरोजगारी की दर में उल्लेखनीय कमी आई है। इस दौरान देश के कई राज्यों में बेरोजगारी की दर बढ़ी है। सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकानामी से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर जून में 14.4 से घटकर जुलाई में 9% के स्तर पर आ गई है। दिल्ली में बेरोजगारी दर जून में 18.2 प्रतिशत से जुलाई में बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह पांडीचेरी में जून में 4.2 प्रतिशत से जुलाई माह में 21.1 प्रतिशत दर्ज की गई। राजस्थान में जून में 13.7 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 15.2 प्रतिशत, गोवा में 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 17.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब में इस दौरान बेरोजगारी की दर बीते एक माह 16.8 प्रतिशत से घटकर 10.4 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में अप्रैल से ही औद्योगिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी थी। वर्तमान में लगभग शत प्रतिशत उद्योगों में कोरोना से रोकथाम और बचाव के साथ काम शुरू हो गया है। अच्छी बारिश से राज्य में कृषि की गतिविधियों में तेजी आयी है।
मनरेगा में अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्यों के संचालन और लघुवनोपज की खरीदी से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े। राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित किसान हितैषी योजनाओं तथा जनकल्याणकारी फैसलों से उत्साहजनक वातावरण बना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39WKsXm
via
Comments
Post a Comment