Skip to main content

राशन दुकान कर्मी व सब्जी विक्रेता सहित 8 संक्रमित मिले

जिले में कोरोना का संक्रमण अब हर तरफ बढ़ गया है। सोमवार को जिले में 8 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसमें अंबिकापुर के छह व सीतापुर व बतौली बेलकोटा से एक-एक केस शामिल है।
सबसे चिंताजनक यह है कि अंबिकापुर में जो केस मिले हैं। उनमें से गुदरीबाजार से सब्जी बेचने वाली एक महिला व एक राशन दुकान का कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा केदारपुर, ब्रह्म रोड, घुटरापारा व कृषदक्ष होटल से एक-एक पाॅजिटिव मिले हैं। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 265 पहुंच गई है। संक्रमण का स्तर पता करने व पाॅजिटिव लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब से शिविर लगाकर जांच शुरू की गई है केस की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है।

कलाकेंद्र बाजार पीजी काॅलेज में किया शिफ्ट
कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद कलाकेंद्र में लगने वाले सब्जी बाजार को प्रशासन द्वारा अब पीजी काॅलेज मैदान में सोमवार से शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि रविवार को कलाकेंद्र में स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान 3 सब्जी विक्रेता पाॅजिटिव मिले थे। पीजी काॅलेज में काफी जगह है।

कोरोना से ठीक होकर तीन लोग अस्पताल से लौटे घर
कोरोना पीड़ित तेजी से रिकवर होकर ठीक भी हो रहे हैं। मेडिकल काॅलेज अस्पताल से सोमवार को तीन लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। ये पिछले दिनों पाॅजिटिव पाए गए थे। तीनों शहर के रहने वाले हैं। सरगुजा जिले में अब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 229 पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 infected including ration shop worker and vegetable vendor found


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30K8H8b
via

Comments