Skip to main content

पांच दिन में 7 स्टाफ पॉजिटिव फिर भी सील नहीं किया गया अस्पताल

कोरोना के बढ़ते मामले के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच दिन में 7 मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बावजूद अस्पताल को सील नहीं किया गया। पॉजिटिव आने वाले स्टॉफ ड्यूटी करते रहे। इससे इनके संपर्क में आने वालों को खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद अस्पताल को सील न करना घोर लापरवाही की बता रहा है।
कई लोगों के आपत्ति के बाद प्रबंधन द्वारा रात्रि में स्वास्थ्य केंद्र के मेन गेट में ताला लगा दिया गया। दूसरे दिन दोपहर 12 बजे यह ताला फिर से खुल गया और खुला हुआ ताला गेट में लटकता हुए देखा गया। इसमें कई लोग आ जा भी रहे थे। इसके चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
बीएमओ डॉ एचआर ठाकुर ने कहा अस्पताल को रात में सील कर दिया गया था, लेकिन संजीवनी एक्सप्रेस और महतारी एक्सप्रेस कर्मचारियों के रहने के लिए दूसरी जगह नहीं होने से ताला को खोल दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 staff positive yet not sealed hospital in five days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hFz8e
via

Comments