शहर में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 7 नए मरीज मिले हैं। एंटीजेन टेस्ट में इनके बारे में पता चला कि ये कोरोना पाॅजिटिव हैं।
इससे जिले में कुल पाॅजिटिव केस की संख्या 611 पहुंच गई है। हालांकि देर शाम तक आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई थी। इससे रात में रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। शनिवार को जो नए मरीज मिले हैं वे सभी शहर के बसुंधरा बिहार, बौरीपारा, गद्दीपारा, नमनाकला, खरसिया नाका व सर्किट हाउस अंबिकापुर के हैं। बता दें कि शुक्रवार को जिले में 57 नए केस मिले थे। अभी बीते कुछ दिनों से पाॅजिटिव केस दहाई के अंक में मिल रहे हैं। दो दिन में मरीजों की संख्या 100 पहुंच जा रही है। इधर अस्पताल से ठीक होकर शनिवार को 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lx3BVm
via
Comments
Post a Comment