सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में कोरोना के फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को गादीरास पहुंची। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर इन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 7 कर्मचारियों और 32 ग्रामीणों में कोरोना की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की। कर्मचारियों के सेंपल लेकर इसके जगदलपुर के मेकॉज भेजा गया है।
जिन ग्रामीणों में कोरोना की जांच की गई है, उसमें नाई, पुलिस विभाग, किराना व्यापारी, मील चालक, बैक कर्मी शामिल हैं । किसी को भी इस जांच को लेकर डरने की जरूरत नहीं है इसकी भी समझाइश दी गई है ।जिला मुख्यालय से गई टीम के कर्मचारियों ने बताया कि गादीरास जिले के अंदरूनी इलाके में आता है।
इस केंद्र में पदस्थ कर्मचारी गांव -गांव में जाकर ग्रामीणों के सेहत की जांच करने के साथ ही उनकी देखभाल करते हैं। इस स्थिति में यह जांच काफी जरूरी थी। पीएचसी में पदस्थ आरएम ए डॉ. राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कर काम करने के लिए कहा गया है । उन्होंने कहा कि जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट के अनुसार काम करने की योजना बनाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EUZbXk
via
Comments
Post a Comment