Skip to main content

650 बोरी अवैध यूरिया ले जाते ट्रक को पकड़ा

बसंतपुर थानांतर्गत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लाई जा रही 650 बोरी अवैध यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने ट्रक और यूरिया को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक नंबर यूपी 63 एटी 4349 में अवैध यूरिया खाद को लेकर सोनभद्र से लाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने बसंतपुर के मेन रोड पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 650 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। चालक से खाद के कागज मांगे जाने पर वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसके पास रॉबर्टगंज जिले के बभनी तक के कागजात हैं और छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से खाद बेचने के लिए लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने आरोपी चालक सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के रमपथरा साकिन गांव निवासी प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ट्रक और खाद को अपने कब्जे में ले लिया है। बरामद खाद की कीमत एक लाख 54 हजार 761 रुपए आंकी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31wyeCi
via

Comments